नाला: गोपालपुर में कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी कराई गई, मौके पर मजिस्ट्रेट सह अंचल अधिकारी मौजूद थे
Nala, Jamtara | May 7, 2025 कोर्ट द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा के निर्देशानुसार बुधवार पूर्वाहन 10 बजे से गोपालपुर मौजा के दाग नंबर 242/D भूमि को दखल दिहानी प्रशासन के द्वारा की गई| इस संबंध में अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी ने जानकारी देते हुए कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा के निर्देश के आलोक में कार्रवाई की गई|