पाटन: नगर में मोहर्रम पर्व शांति और सद्भावना से मनाने कलेक्टर ने जारी किए निर्देश एसडीएम ने कहा निर्देश का होगा पालन
Patan, Jabalpur | Jun 25, 2026 पाटन एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने गुरुवार दोपहर 3 :00 बजे बताया कि नगर में मोहर्रम का पर्व शांति और सद्भावना के साथ मनाने के लिए जिला कलेक्टर के द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर के निर्देश के अनुसार सभी प्रकार के इंतजाम कर लिए गए हैं। त्योहार शांति और सद्भावना के साथ मनाया जाएगा। नगर में मोहर्रम पर्व को शांति और सद्भावना के साथ मनाने की परंपरा रही है।