कोंडागांव: ग्राम पाटला में मक्का तोड़ने गई युवती पर भालू ने किया हमला, हाथ में आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल किया गया रिफर
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पाटला में शुक्रवार सुबह मक्का तोड़ने खेत गई एक युवती पर भालू ने हमला कर दिया।घटना में संजूला नेताम (27 वर्ष) घायल हो गईं।बताया जा रहा है कि वह घर के समीप खेत में मक्का तोड़ने गई थीं, तभी अचानक भालू ने हमला कर दिया। युवती के हाथ में चोट आई है।परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवती को फरसगांव अस्प्ताल लाया गया फिर DH रिफर किये।