कासगंज: सोरों की निर्माणाधीन पेयजल योजना का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
जनपद के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोरों नगर पालिका क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को योजना का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।