भरगामा: जयनगर पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण विधायक देवंती यादव ने किया
नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने गुरूवार को भरगामा प्रखंड अंतर्गत जयनगर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।