चितरी में ज्वेलरी दुकान से 1.50 किलो चांदी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से करीब 1.50 किलो चांदी के आभूषण और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों गोविंद मीणा उम्र 34 वर्ष और अशोक डामोर मीणा उम्र 19 वर्ष, निवासी मोरडी नीचली, थाना घाटोल, बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले ज्वेलरी दुकान की रेकी की और छोटी-मोटी खरीदारी के बहाने दुकान में मौजूद सामान की जानकारी ली। मौका पाकर दुकान से चांदी के आभूषण और करीब 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। गोविंद के खिलाफ पूर्व में 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।
#Chitri #Dungarpur #Rajasthan #JewelleryShop #Theft SilverTheft CrimeNews PoliceAction
Dungarpur, Dungarpur | Aug 27, 2026