मंदसौर: बाफना जिनिंग रोड पर दो लोगों ने फरियादी के साथ बिंदोली में डांस करने पर की मारपीट
मंदसौर कोतवाली थाना क्षेत्र के बाफना जिनिंग रोड पर फरियादी नंदकिशोर पिता गोपाल ओझा उम्र 31 साल के साथ अजय निवासी अलावदा खेड़ी एवं महेश भील ने मारपीट कर गाली गलौज कर दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है,पदस्थ एएसआई कांता भाभर ने बताया की बिंदोली मे डांस करने की बात को लेकर फरियादी के साथ दो लोगों ने मारपीट कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है,