जगदलपुर: आसना के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
बुधवार शाम 6 बजे जगदलपुर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में आसना के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रही महिला को ठोकर मार दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना के बाद से वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। वहीं महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।