राजपुर: राजपुर में देर शाम मौसम का मिजाज बदला, तेज आंधी के साथ हुई बारिश
बलरामपुर जिले के राजपुर में आज देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बारिश के कारण जहां एक ओर लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 343 की स्थिति भी बिगड़ गई। बारिश के चलते सड़क पर कई जगह पानी भर गया है। अधूरे निर्माण और मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो