चैनपुर: चैनपुर में गरीब किसान का घर गिरा, चार लोग मलबे में दबे, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने पहुंचकर दिया सहायता का भरोसा
Chainpur, Gumla | Jul 13, 2026 चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बंदोरा पंचायत के टिनटांगर बसारईरटोली निवासी परसतन रैतिया का कच्चा खपड़ैल मकान शुक्रवार की देर रात लगभग एक बजे लगातार हो रही बारिश के कारण भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर में मौजूद चार लोग मलबे में दब गए, जिन्हें ग्रामीणों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में सभी की जान बच गई। घटना की जानकारी मिलने