मंझनपुर: चुनाव की सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, डीएम ने मंझनपुर स्थित EVM-VVPAT वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंझनपुर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने हर स्तर पर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि चुनावी सामग्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।