रांची//पिस्का मोर्ड गोलीकांड में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किए है. बता दे कि शनिवार की देर रात पिस्का मोड़ के पास दो गुट में जमकर गोली बारी हुई. जिसमें तीन लोग घायल हुए थे. घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज की और इस कांड में शामिल सभी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. जिसमें चार शातिर को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है