मिर्ज़ापुर: जासा बघौरा में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला और तोड़फोड़, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत जांसा बघौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता सीता देवी पत्नी कमलकांत पाठक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 11 फरवरी 2026 की शाम लगभग पांच बजे विपक्षी घर पर चढ़कर गाली गलौज और मारपीट किए। विंध्याचल पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है।