मिर्ज़ापुर: संत नगर थाने के पटेहरा की सुमन ने डीएम से कहा, 'साहब मैं जिंदा हूं', अधिकारियों ने कागजों में दिखाया है मृत
संत नगर थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव की सुमन देवी पत्नी राम आसरे ने कलेक्ट्रेट में डीएम से कहा कि साहब मैं जिंदा हूं। लेकिन ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा उन्हें कागजों में मृत दिखा दिया गया है। वह खुद को जिंदा साबित करने के लिए दर-दर भटक रही हैं। ब्लॉक के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने खुद को जिंदा साबित करने के लिए डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।