मिर्ज़ापुर: सबरी स्थित भगवती चौधरी गली की पीड़िता ने देवर और देवरानी पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
कटरा कोतवाली क्षेत्र की सबरी स्थित भगवती चौधरी गली की रहने वाली पीड़िता पार्वती देवी ने अपने देवर और देवरानी पर घर में गाली गलौज करने और मारने पीटने का और घर से निकलने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी अपर्णा रजत कौशिक को ज्ञापन सौपकर कहा कि वह कंतित मजार के पास रहने को विवश है। उनका जान माल का खतरा बना हुआ है।