मिर्ज़ापुर: रोडवेज सामान लेने गए युवक से दबंगों ने ₹200 मांगे, नहीं देने पर मारा-पीटा और जेब से ₹3500 निकाल लिए
कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर विपक्षियों पर लगाया मारपीट कर जेब में रखे साढ़े तीन हजार रुपए निकालने का आरोप। शुक्लहा निवासी दीपक गोंड पुत्र स्व. द्वारका नाथ गोंड बुधवार को सामान लेने घर से निकला था। शराब पी रहे दबंगों ने पहले ₹200 मांगे। जब रुपए नहीं दिए तो मारपीट कर जेब में रखा रुपया निकाल लिए।