हमीरपुर: पत्योरा में पति से फोन पर बात करने के बाद पत्नी ने खुद को पेट्रोल डालकर फूंका, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव में पति से फोन में बातचीत करने के बाद महिला ने घर के अंदर ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। पत्योरा गांव निवासी कामता निषाद ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं और तीनों की शादियां हो चुकी हैं और सभी अपने