झाझा: प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कानन पंचायत में शिविर का किया गया आयोजन
Jhajha, Jamui | Dec 24, 2024 जमुई डीएम अभिलाषा शर्मा की दिशा निर्देश पर मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झाझा प्रखंड क्षेत्र के कानन पंचायत में पंचायत वासियों के बीच शिविर लगाया गया। जिसमें पेंशन,राशन कार्ड, आवास सहित अन्य योजना से जुड़ी पंचायत वासियों को हो रही समस्या शिविर में लगे काउंटर में बैठे अधिकारियों के पास रखा गया ।