झाझा: छाप गांव स्थित खेत में खेलने के दौरान गिरकर बेहोश हुआ एक किशोर, रेफरल अस्पताल झाझा में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Jhajha, Jamui | Dec 23, 2024 सोमवार के दोपहर करीबन 12:00 बजे छापा गांव में खेत पर खेलने के दौरान अचानक एक किशोर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया, जिसे परिजनों द्वारा उठाकर रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर की पहचान नंदू पासवान का 13 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है