झाझा: भंवरा पुल के पास रेलवे लाइन के किनारे मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी झाझा पुलिस
Jhajha, Jamui | Dec 23, 2024 झाझा गिद्धौर मुख रेल खंड स्थित दादपुर के समीप भंवरा पुल के पास रेलवे लाइन के किनारे एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव सोमवार की दोपहर करीबन 2:00 बजे लोगों के द्वारा देखा गया। इसके बाद लोगों ने झाझा पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस मौके स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सका।