झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन चौक के पास राजद के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन
Jhajha, Jamui | Dec 23, 2024 सोमवार की दोपहर 2:00 बजे झाझा रेलवे स्टेशन चौक के पास राजद के लोगों ने प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव की अगुवाई में एकजुट होकर गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर दी गई टिप्पणी पर विरोध करते हुए गृह मंत्री का पुतला दहन किया। लोगों ने कहा कि संविधान निर्माता का अपमान पूरे देश का अपमान हुआ है। इसलिए गृह मंत्री देशवासियों से माफी मांगे।