मुरैना नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र की अपहृत नाबालिग की तलाश में एसपी का कड़ा एक्शन,फरार आरोपी पर ₹5 हजार रूपये का किया इनाम घोषित।
मुरैना सिटी कोतवाली थाने में दर्ज नाबालिग बालिका अपहरण के एक मामले में फरार आरोपी मिंटू कुशवाह निवासी आजाद नगर, नाला नंबर-1 की गिरफ्तारी और बालिका की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने ₹5 हजार रुपये का नगद इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आमजन से सूचना देने की अपील की है तथा सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।