भोगांव: भोगांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान युवकों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के चंदेश्वर रोड निवासी हिमांशु राजपूत अपने साथी अमन सक्सैना के साथ भोगांव क्षेत्र में खेत से पानी लगाकर अपने घर वापस जा रहा था। युवकों ने आरोप लगाया कि बिना हेलमेट होने की वजह से उन्हें रोक लिया गया और उसके बाद उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। वहीं मामले को लेकर युवकों कार्रवाई की मांग की है।