कोरांव: पियरी में तेज तूफान के साथ नीम का पेड़ गिरने से एक ही घर के तीन लोग घायल, सीएचसी पर किया गया उपचार
कोरांव थाना क्षेत्र के पियरी गांव में रविवार को शाम 5 बजे के करीब अचानक तेज तूफान के दौरान एक नीम का पेड़ गिरने जाने से अरहर की पिटाई कर रहे एक घर के तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव लाया गया। जहां तीनों घायलों का भर्ती कर उपचार किया गया। हालांकि हादसे में सभी लोग बाल बाल बच गए हैं।