बारा: आशा बहु के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाकर आशा बहुओं ने सीएचसी जसरा पर किया धरना प्रदर्शन
यमुनानगर विकासखंड जसरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा पर आज सोमवार को आशा बहुओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है,दरअसल आशा बहुओं ने एक आशा के साथ सीएचसी अधीक्षक द्वारा बदसलूकी करने का आरोप लगाया है,इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए आशा बहुओं ने कहा कि इनको समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे,इस दौरान बड़ी संख्या में आशा बहु मौजूद रहीं।