गुना नगर: आरोन: रामपुर में सूने घर में पुजारी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
आरोन तहसील के रामपुर गांव में 22 वर्षीय मंदिर पुजारी संतोष शर्मा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। परिवार के विदिशा जाने के दौरान वह घर पर अकेला था। शाम को परिजन लौटे तो वह छत पर तड़पता मिला। अस्पताल ले जाने पर रात में उसकी मौत हो गई। जहरीले पदार्थ सेवन की आशंका है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।