बहराइच: मेवातीपुरा से कोतवाली नगर पुलिस ने शांतिभंग के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बहराइच जिले में कोतवाली नगर पुलिस की गिरफ्त में शांतिभंग के चार आरोपी। नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया की रविवार को टीम ने मकान पर निर्माण कराते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वाले मेवातीपुरा निवासी नरेंद्र जायसवाल, हरदी मासाढीहा निवासी अखिलेश वर्मा, रानीपुर थाना क्षेत्र के राजू और गौरिया निवासी राकेश को गिरफ्तार किया है।