बहराइच: राठौरनपुरवा इलाके में सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
जिले के थाना बौडी के राधेश्याम पुत्र राम आसरे निवासी ग्राम पाण्डेयपुरवा थाना बौडी जनपद बहराइच के रहने वाले थे। बौडी थाना क्षेत्र के राठौरनपुरवा में डेयरी पर दूध देने गए थे। जहां से वापस आते समय रास्ते में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई हैं।