लोहरदगा: भंडरा: महिला के ऊपर से गुजरा 4 फीट लंबा जहरीला कोबरा, पत्रकार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, हसनैन खलीफा ने की प्रशंसा
लोहरदगा भंडरा बाजार टांड़ स्थित एक घर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक 4 फीट लंबा जहरीला कोबरा घर में घुस आया। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। जानकारी के अनुसार, मिथुन यादव के घर में घुसे कोबरा ने उनकी भाभी के शरीर के ऊपर से रेंगते हुए रास्ता पार किया। जैसे ही महिला की नींद खुली और उन्होंने सामने फन फैलाए कोबरा को देख