दुर्गा पूजा 2026: समस्तीपुर में ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक।
समस्तीपुर में दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस यातायात विभाग ने 16 से 22 अक्टूबर 2026 तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। रात 2 बजे तक शहर में नो एंट्री रहेगी, जबकि भारी वाहनों को रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। कल्याणपुर चौक, सिंघिया घाट, मुसरीघरारी चौक, सुभाष चौक, ताजपुर जेल चौक और गंगअारा चौक से गुजरने वाले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
#Samastipur #TrafficDiversion #DurgaPuja2026 #SamastipurPolice #TrafficUpdate BiharNews दुर्गापूजा समस्तीपुर यातायात_पुलिस