पथरिया: पथरिया में पुलिसकर्मी की दबंगई, पेट्रोल पंप पर व्यक्ति से मारपीट का वीडियो वायरल, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
पथरिया नगर के एक पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मी द्वारा व्यक्ति से मारपीट का वीडियो मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पथरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक संदीप कुशवाहा पर वर्दी का रौब दिखाते हुए गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की।