कुरावली: ओछा पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान से चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, चोरी का माल भी बरामद
ओछा थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान से चोरी करने वाले 25000 के इनामिया शातिर अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी किए गए माल से 13500 रुपए व 1 अदद तमंचा, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इनामिया का नाम हरिओम पुत्र सत्यप्रकाश ग्राम बाग बाधित थाना सहपऊ जिला हाथरस है।