शाहजहांपुर: आईएमए के जिलाध्यक्ष बने डॉ. नीरज अग्रवाल, बोले- डॉक्टर और मरीज के बीच भरोसा मजबूत करना प्राथमिकता
शाहजहांपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष बने डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर-मरीज के बीच भरोसे की कड़ी मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। शहर के निपुण हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अग्रवाल करीब 30 वर्षों से जनपद में चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं।