बक्सर: दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के डिब्बों से चोरी करते दो गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Mar 22, 2024 रेलवे सुरक्षा बल बक्सर तथा दानापुर आसूचना शाखा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को रेलवे के दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों में से अंडर गियर केबल चोरी करते दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों की पहचान रघुनाथपुर निवासी विशाल व अनिल के रूप में हुई है. मौके से इनके दो साथी बबन व लंकवा भाग निकले हैं. दोनों को बक्सर लाकर मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया.