बक्सर: जिले में वोटर बनने के लिए 4 मई तक जुड़वा लें नाम, लोकसभा चुनाव में दे सकेंगे वोट - उप निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी
Buxar, Buxar | Mar 22, 2024 जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 4 मई तक नाम जोड़वाने वाले लोग वोट डाल सकेंगे। उसके बाद भी मतदाता सूची में नाम जुड़ेगा, लेकिन लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मनेरूल शेख ने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम तारीख से 10 दिन पहले तक ही वोटर कार्ड के लिए फॉर्म भरने वालों के नाम मतदाता सूची में जुड़ सकते हैं।