कदवा: भमरैली में विधान पार्षद कोष से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन, कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Kadwa, Katihar | Jun 15, 2025 भमरैली में रविवार को दिन के तीन बजे विधान पार्षद कोष से अनुशंसित सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विधान पार्षद अशोक अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण ठाकुर स्थानीय मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि सामुदायिक भवन निर्माण हो जाने से अब स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी।