कदवा: भंगिया में माई बहिन मान योजना को लेकर विशेष बैठक आयोजित, विधायक समेत कई नेता मौजूद
Kadwa, Katihar | Jun 15, 2025 भंगिया में रविवार को शाम पांच बजे माई बहिन मान योजना को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस विधायक डॉ० शकील अहमद खान सहित कई वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौजूद कांग्रेसविधायक डॉ० शकील अहमद खान ने इस बैठक में मौजूद महिलाओं व पुरुषों को माई बहिन मान योजना से जुड़ी जानकारी देते हुए इस योजना की विस्तृत जानकारी दी।