कदवा: सोनैली गौशाला में विधान पार्षद कोष से पशु शेड का उद्घाटन, कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Kadwa, Katihar | Jun 15, 2025 कदवा प्रखंड क्षेत्र के सोनैली गौशाला में विधान पार्षद कोष से अनुशंसित पशु सेड का रविवार को दिन के तीन बजे उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन के मौके पर मुख्य रूप से विधान पार्षद अशोक अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण ठाकुर के अलावा कई स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।