कदवा: सागरथ एवं उनासोपचगाछी में संगठन की मजबूती के लिए लोजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
Kadwa, Katihar | Jun 15, 2025 कदवा प्रखंड क्षेत्र के सागरथ एवं उनासोपचगाछी में रविवार को शाम पांच बजे लोक जनशक्ति पार्टी (रा०) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष संगीता देवी भी शामिल हुई। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।