बरौनी: बिहट में राहुल गांधी का पुतला जलाया, भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
बरौनी प्रखंड अंतर्गत बिहट गांव में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को दिन के बारह बजे आक्रोश मार्च निकल गया और उसके बाद राहुल गांधी के पुतले को जलाया गया।जानकारी देते हुए युवा नेता यशस्वी आनंद ने बताया कि पिछले दिनों सदन के अंदर और बाहर जो भी कुछ हुआ वह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है।इसके विरोध में यह पुतला दहन किया गया है।