बरौनी: गढ़हारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर विदेशी शराब ज़ब्त की, कारोबारी फरार
गढ़हारा थाना अध्यक्ष सुमंत चौधरी ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरी चक चौक के समीप से 62.65 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है ।यह बरामद की बुधवार को सुबह आठ बजे के करीब हुई है ।हालांकि इसमें जो कारोबारी था वह भागने में सफल रहा। अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है ।जांच पड़ताल किया जा रहा है।