बरौनी: बरौनी थाना की गस्ती गाड़ी अज्ञात वाहन से टकराई, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल के जवान घायल
नियमित गश्ती के दौरान बरौनी थाना की गस्ती गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के बगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसमें सवार पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बुधवार की सुबह सात बजे के करीब अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां सभी लोगों का ईलाज चल रहा है।