बरौनी: बरौनी प्रखंड के सिमरिया गांव में कामगार मजदूर की काम के दौरान मौत, कर्मियों ने की आर्थिक मदद
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया गांव के रहने वाले एक कामगार मजदूर की पिछले दिनों काम के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों में मातम पसर गया ।वहीं गुरुवार को दिन के दो बजे साथ में काम करने वाले तमाम कर्मियों ने अपने स्तर से आर्थिक मदद की राशि एकत्रित करके मृतक के घर पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर बातचीत किया और आर्थिक मदद किया।