कोलेबिरा: तिल्गा में जहरीले सांप के काटने से एक महिला की हालत गंभीर
तिल्गा निवासी प्रियंका तिर्की नामक महिला शुक्रवार की देर रात किसी काम से घर के आंगन में निकल रही थी। इसी दौरान उसके पैर में एक जहरीला सांप काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।