कोलेबिरा: बानो रोड में बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किए मृत घोषित, पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी।
हुरदा निवासी लोधे सिंह नामक व्यक्ति गुरुवार की देर रात बानो रोड में बाइक दुर्घटना में घायल हो गया था। इसके सिर में गहरी चोट लगी थी। घटना के बाद इसे सदर अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस 6 सितंबर की सुबह सदर अस्पताल पहुंचकर की को अपने कब्जे में ली। पुलिस मामले में अग्रतार कार्रवाई शुरू कर दी है।