कोलेबिरा: राज्यपाल सन्तोष गंगवार के कार्यक्रम को लेकर कोलेबिरा पहुंचे डीसी व एसपी, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में राज्यपाल संतोष गंगवार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को डीसी अजय कुमार की एव एसपी सौरभ कार्यक्रम स्थल पहुचे। इस मौके पर उन्होंने वहां पर सुरक्षा व्यवस्था विधि व्यवस्था सहित सभी चीजों की जानकारी लिया। बताया गया कि शाम में राज्यपाल पहुंचेंगे और ग्रामीणों से सवांद के बाद परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।