कोडरमा: धान अधिप्राप्ति में कोडरमा जिला राज्य में दूसरे स्थान पर, किसानों को अब तक ₹7 करोड़ का भुगतान
राज्य सरकार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2025–26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिले को निर्धारित 1 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 32 पैक्सों के माध्यम से 37,804 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।