जयपुर: जयपुर में बंद मकान में बाप-बेटी के 5 दिन पुराने शव मिले, दुर्गंध से मचा हड़कंप
Jaipur, Jaipur | Jul 3, 2026 जयपुर। जगतपुरा की आनंद विहार रेलवे कॉलोनी में एक बंद मकान से बाप-बेटी के सड़े-गले शव मिले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों शव करीब 5 दिन पुराने हैं और पूरी तरह डीकंपोज हो चुके थे। रामनगरिया थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि गुरुवार शाम से मकान से हल्की दुर्गंध आ रही थी।