कांके: रांची के कांके रोड स्थित जमीन कारोबारी कमलेश के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी, जमीन घोटाला से जुड़ा है मामला
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2024 जमीन घोटाला मामले में रांची के कांके रोड में ईडी की टीम जमीन कारोबारी कमलेश के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जमीन मामले में गिरफ्तार हुए शेखर कुशवाहा से जुड़े मामले को ईडी की टीम द्वारा यह छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि बीते 12 जून को ईडी की टीम ने जमीन घोटाले में शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था।