गिर्वा: उदयपुर की हाथीपोल थाना पुलिस की कार्यवाही, ऑटो में डालकर स्कूटी चोरी करने में तीन गिरफ्तार, 3 बाईक को किया बरामद।
Girwa, Udaipur | Apr 11, 2024 उदयपुर शहर की हाथीपोल थाना पुलिस ने मधुवन क्षेत्र से स्कूटी को ऑटो में डालकर चोरी कर ले जाने में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी की तीन बाईक भी बरामद की है। थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि प्रदीप ने हाथीपोल थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसने अपनी एक्टिवा एपेक्श चेम्बर मधुबन स्थित फिटनेस सेन्टर के बाहर कर खड़ी कर जिम गया।